मध्य रेल ने बडनेरा और नासिक रोड के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों को नियमित कर दिया है। ये सेवाएं अब 15 अगस्त 2026 से नए ट्रेन नंबरों के साथ नियमित ट्रेनों के रूप में चलेंगी, जिससे यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी और परिचालन सुचारू होगा।
मौजूदा विशेष ट्रेन नंबरों को नियमित ट्रेन नंबरों में बदलने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
विशेष ट्रेन नंबर 01211/01212 अब नियमित ट्रेन नंबर 61129/61130 बडनेरा-नासिक रोड डेली पैसेंजर के रूप में चलेगी।
ट्रेन सेवाओं का विवरण: 61130/61129 बडनेरा-नासिक रोड दैनिक यात्री (डेली पैसेंजर)
ट्रेन नंबर 61130 प्रतिदिन 10:05 बजे बडनेरा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19:40 बजे नासिक रोड पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 61129 प्रतिदिन नासिक रोड से 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:35 बजे बडनेरा पहुंचेगी।
ठहराव : मूर्तिजापुर, बोरगांव, अकोला, शेगांव, नंदुरा, मलकापुर, बोडवड़, भुसावल, जलगांव, पचोरा, काजगांव, चालीसगांव, नंदगांव, मनमाड, लासलगांव और निफाड।
संरचना: 12 डिब्बों वाली MEMU (मेमू)
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – CR & RSB

