पश्चिम रेलवे ने 09055/09056 बांद्रा टर्मिनस–उधना–बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 19055/19056 बांद्रा टर्मिनस–उधना एक्सप्रेस के रूप में चलेगी।
गाड़ी संख्या 19055 बांद्रा टर्मिनस–उधना एक्सप्रेस का परिचालन 2 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (शुक्रवार और शनिवार को छोड़कर) संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19056 उधना–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का परिचालन 1 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन (गुरुवार और शुक्रवार को छोड़कर) संचालित होगी।
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बांद्रा टर्मिनस, अंधेरी, बोरीवली, भायंदर, वसई रोड, विरार, वैतरणा, सफाले, केलवा रोड, पालघर, बोईसर और वानगांव स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार ठहरेगी। (उधना से बांद्रा टर्मिनस दिशा में भयंदर स्टेशन पर ठहराव नहीं है।
इस निर्णय से मुंबई महानगर क्षेत्र और दक्षिण गुजरात के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित और अधिक विश्वसनीय रेल सेवा उपलब्ध होगी। साथ ही, दैनिक एवं नियमित यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source – WR & RSB

