श्रावणी मेला के अवसर पर पैमार-वजीरगंज-तिलैया-नवादा-लक्खीसराय-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते गया और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर रेलवे द्वारा मानपुर-पैमार-तिलैया-नवादा-शेखपुरा-किउल-झाझा-जसीडीह के रास्ते गया और मधुपुर के मध्य 03654/03653 श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जायेगा ।

गाड़ी सं. 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 02.08.2026 से 16.08.2026 तक प्रतिदिन गया से 17.00 बजे खुलकर 17.18 बजे मानपुर, 17.28 बजे पैमार, 17.50 बजे वजीरगंज, 18.20 बजे तिलैया, 18.43 बजे नवादा, 19.06 बजे वारिसलीगंज, 19.48 बजे शेखपुरा, 20.41 बजे लखीसराय, 21.00 बजे किउल, 21.42 बजे मननपुर, 22.20 बजे जमुई, अगले दिन 00.15 बजे झाझा एवं 01.10 बजे जसीडीह समेत अन्य सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 02.20 बजे मधुपुर पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल 03.08.2026 से  17.08.2026 तक प्रतिदिन मधुपुर से 02.50 बजे खुलकर 03.35 बजे जसीडीह, 04.55 बजे झाझा, 05.28 बजे जमुई, 06.55 बजे किउल, 08.00 बजे शेखपुरा, 08.42 बजे वारिसलीगंज, 09.06 बजे नवादा, 09.30 बजे तिलैया, 10.00 बजे वजीरगंज, 10.22 बजे पैमार, 10.32 बजे मानपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 12.00 बजे गया पहुंचेगी । 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – ECR & RSB

Previous Next

TAGGED