यात्रियों के लिए खुशखबरी: पश्चिम रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन में किया विस्तार

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है।

गाड़ी संख्या 01906 असारवा–कानपुर सेंट्रल स्पेशल का संचालन 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल–असारवा स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 09424 अहमदाबाद–मंगलुरु स्पेशल का संचालन 28 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 09423 मंगलुरु–अहमदाबाद स्पेशल का संचालन 29 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 04112 गांधीग्राम–प्रयागराज स्पेशल का संचालन 30 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 04111 प्रयागराज–गांधीग्राम स्पेशल का संचालन 29 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 01909 असारवा–आगरा कैंट स्पेशल का संचालन 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है।

गाड़ी संख्या 01910 आगरा कैंट–असारवा स्पेशल का संचालन 1 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया है।

इन ट्रेनों के लिए बुकिंग सभी पीआरएस (PRS) काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन में विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेंगे, बढ़ी हुई यात्रा मांग के दौरान कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी तथा नियमित ट्रेनों पर भीड़ कम करने में सहायता मिलेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source –WR & RSB

Previous Next

TAGGED