श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को राहत, दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर होगा अस्थायी ठहराव

रेलवे ने श्रावणी मेले के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 13287/13288 दुर्ग–आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का मनकठा स्टेशन पर 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक अस्थायी ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा स्टेशन पर 04:11 बजे पहुंचेगी और 04:13 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 13288 आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस मनकठा स्टेशन पर 22:37 बजे पहुंचेगी और 22:39 बजे प्रस्थान करेगी।

इस अस्थायी ठहराव से श्रावणी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी, स्टेशन तक सीधी रेल पहुंच उपलब्ध होगी और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए आवागमन अधिक सुगम होगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – SECR & RSB

Previous Next

TAGGED