महादेव भक्तों के लिए रेलवे का तोहफा! अशोकधाम स्टेशन पर रुकेगी देवघर मेमू ट्रैन

रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 63209/63210 देवघर–पटना–देवघर मेमू का अशोकधाम स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस अस्थायी ठहराव से श्रावणी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी। उन्हें अशोकधाम स्टेशन से सीधे ट्रेन में चढ़ने और उतरने का विकल्प मिलेगा, जिससे यात्रा अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source - ER & RSB

Previous Next

TAGGED