श्रावण मेले के दौरान रेलसेवाएं ईसरदा स्टेशन पर करेगी ठहराव

रेलवे द्वारा श्रावण मेले के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए रेल यात्रियों की सुविधा हेतु 06 रेलसेवाएं ईसरदा स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

1. गाडी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 10.01 बजे आगमन एवं 10.03 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 12182, अजमेर- जबलपुर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 18.32 बजे आगमन एवं 18.34 बजे प्रस्थान करेगी।

3. गाडी संख्या 12316, उदयपुर सिटी-कोलकाता रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 09.49 बजे आगमन एवं 09.51 बजे प्रस्थान करेगी।

4. गाडी संख्या 12975, मैसूरू-जयपुर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 04.50 बजे आगमन एवं 04.52 बजे प्रस्थान करेगी।

5. गाडी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 13.30 बजे आगमन एवं 13.32 बजे प्रस्थान करेगी।

6. गाडी संख्या 04716, साईनगर शिर्डी-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 03.08.26, 10.08.26, 17.08.26 व 24.08.26 को ईसरदा स्टेशन पर 19.14 बजे आगमन एवं 16.16 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source – NWR & RSB

Previous Next

TAGGED