उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए कई ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों की संचालन अवधि बढ़ाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 02563 बरौनी जंक्शन–नई दिल्ली तथा 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष ट्रेनें, जो प्रतिदिन संचालित होती हैं, उनकी सेवा 15 जुलाई 2026 के स्थान पर 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी गई है, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 02564 नई दिल्ली–बरौनी जंक्शन और 02570 नई दिल्ली–दरभंगा प्रतिदिन 16 जुलाई 2026 के बजाय 1 अगस्त 2026 तक संचालित होंगी। इन दोनों जोड़ी ट्रेनों में 16-16 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 03257 दानापुर–आनंद विहार टर्मिनल (रविवार) और 02397 शेखपुरा–आनंद विहार टर्मिनल (रविवार) का संचालन 12 जुलाई 2026 के बजाय 26 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है, जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 03258 आनंद विहार टर्मिनल–दानापुर तथा 02398 आनंद विहार टर्मिनल–शेखपुरा (सोमवार) 13 जुलाई 2026 के बजाय 27 जुलाई 2026 तक चलेंगी। इन सभी ट्रेनों के दो-दो अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 05219 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार टर्मिनल (शुक्रवार) का संचालन 10 जुलाई 2026 के स्थान पर 31 जुलाई 2026 तक तथा वापसी में 05220 आनंद विहार टर्मिनल–मुजफ्फरपुर (शनिवार) का संचालन 11 जुलाई 2026 के स्थान पर 1 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। दोनों ट्रेनों के तीन-तीन अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। वहीं, ट्रेन संख्या 03639 धनबाद–शकूर बस्ती (सोमवार एवं शुक्रवार) 13 जुलाई 2026 के बजाय 31 जुलाई 2026 तक तथा 03640 शकूर बस्ती–धनबाद (मंगलवार एवं शनिवार) 14 जुलाई 2026 के बजाय 1 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। इन दोनों ट्रेनों में पांच-पांच अतिरिक्त फेरे होंगे।
इसके अलावा, ट्रेन संख्या 03697 शेखपुरा–आनंद विहार टर्मिनल (सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार) का संचालन 14 जुलाई 2026 के बजाय 31 जुलाई 2026 तक तथा 03698 आनंद विहार टर्मिनल–शेखपुरा (मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार) का संचालन 15 जुलाई 2026 के बजाय 1 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। इन दोनों ट्रेनों के नौ-नौ अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार टर्मिनल (शुक्रवार एवं रविवार) 12 जुलाई 2026 के स्थान पर 31 जुलाई 2026 तक तथा 05580 आनंद विहार टर्मिनल–पूर्णिया कोर्ट (रविवार एवं मंगलवार) 14 जुलाई 2026 के स्थान पर 2 अगस्त 2026 तक संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के तीन-तीन अतिरिक्त फेरे होंगे। वहीं, 05575 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल (मंगलवार) का संचालन 14 जुलाई 2026 के बजाय 28 जुलाई 2026 तक तथा 05576 आनंद विहार टर्मिनल–सहरसा (गुरुवार) का संचालन 16 जुलाई 2026 के बजाय 30 जुलाई 2026 तक बढ़ाया गया है। इन दोनों ट्रेनों का एक-एक अतिरिक्त फेरा संचालित किया जाएगा।
इसके साथ ही, ट्रेन संख्या 04811 बाड़मेर–हरिद्वार (सोमवार एवं गुरुवार) का संचालन 16 जुलाई 2026 के बजाय 27 अगस्त 2026 तक तथा 04812 हरिद्वार–बाड़मेर (मंगलवार एवं शुक्रवार) का संचालन 17 जुलाई 2026 के बजाय 28 अगस्त 2026 तक बढ़ाया गया है। इन दोनों ट्रेनों के 12-12 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source- NR

