हैदराबाद डिवीजन के सीताफलमंडी 'ए' केबिन और सिकंदराबाद डिवीजन के लालागुडा स्टेशन के बीच नई कॉर्ड लाइन चालू होने के परिणामस्वरूप ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अब ट्रेनें मौलाअली जी केबिन-मलकाजगिरी स्टेशन के मौजूदा मार्ग के बजाय इस नवनिर्मित कॉर्ड लाइन से होकर गुजरेंगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार इस बदलाव के तहत गाड़ी संख्या 12976, जयपुर- मैसूरू रेल सेवा जो दिनांक 13.07.2026 से जयपुर से प्रस्थान करेगी वह मौलाअली जी केबिन-मलकाजगिरी स्टेशन के मौजूदा मार्ग के बजाय नवनिर्मित कॉर्ड लाइन से संचालित होकर मार्ग में काचीगुडा स्टेशन पर परिवर्तित समय 00.10 बजे आगमन एवं 00.20 बजे प्रस्थान करेगी
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR

