ग्वालियर–रीवा रूट पर स्पेशल ट्रेन का तोहफा, जानिए पूरा टाइम-टेबल

पश्चिम मध्य रेलवे ने ग्वालियर–रीवा–ग्वालियर के बीच स्पेशल ट्रेन 04191/04192 के संचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 08 जुलाई 2026 से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार संचालित होगी। कुल 20 फेरे लगाए जाएंगे, जबकि 22 जुलाई 2026 का एक फेरा नहीं चलेगा।

ट्रेन ग्वालियर जंक्शन, डबरा, दतिया, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, निवाड़ी, मझगांव, हरपालपुर, महोबा जंक्शन, बांदा जंक्शन, अतर्रा, चित्रकूटधाम कर्वी, टिकरिया, मझगवां, जैतवार, वैकुंठपुर जंक्शन होते हुए रीवा तक जाएगी। दोनों दिशाओं के आगमन और प्रस्थान का विस्तृत समय भी जारी किया गया है। 

इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से ग्वालियर–रीवा रेल मार्ग पर यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे नियमित ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव कम होने के साथ-साथ इस रूट पर रेल संपर्क और यात्रा सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

 

Source/WCR

Previous Next

TAGGED