रेलवे द्वारा निर्जला एकादशी पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन साथ ही रेवाडी-रींगस-रेवाडी 02 जोडी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1.गाडी संख्या 09633/09634, रेवाडी-रींगस- रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 26.06.26 को (01 ट्रिप) एवं रींगस से 27.06.26 को (01 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
2.गाडी संख्या 09637/09638, रेवाडी-रींगस-रेवाडी स्पेशल रेलसेवा में रेवाडी से दिनांक 24.06.26, 26.06.26 व 29.06.26 को (03 ट्रिप) का एवं रींगस से दिनांक 24.06.26, 26.06.26 व 29.06.26 को (03 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
3.गाडी संख्या 04737/04838, भिवानी-ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
गाडी संख्या 04737, भिवानी-ढेहर का बालाजी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.06.26 से 28.06.26 तक (04 ट्रिप) भिवानी से 00.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, ढेहर का बालाजी-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.06.26 से 28.06.26 तक (04 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 10.25 बजे रवाना होकर 18.00 बजे भिवानी पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाडी, कुण्ड, अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविन्दगढ मलिकपुर व चौमू सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 12 डिब्बे होगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NWR

