कानपुर सेंट्रल–एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच समर स्पेशल ट्रेन संचालित करने की जानकारी दी है। ट्रेन संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल से एसएमवीटी बेंगलुरु के लिए 31 मई 2026 से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 04132 एसएमवीटी बेंगलुरु से कानपुर सेंट्रल के लिए 3 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार चलाई जाएगी।

फतेहपुर, प्रयागराज, इटारसी, नागपुर, सिरपुर कागजनगर, बेल्लमपल्ली, मंचेरियल, काजीपेट, सिकंदराबाद, लिंगमपल्ली, विकाराबाद, तांडूर, और एसएमवीटी बेंगलुरु सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव दर्शाया गया है। रेलवे के अनुसार यह विशेष सेवा उत्तर प्रदेश और कर्नाटक के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी तथा गर्मी के मौसम में बढ़ी हुई यात्री मांग को पूरा करने में मदद करेगी। आरक्षण पीआरएस एवं इंटरनेट के माध्यम से उपलब्ध रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-NCR

Previous Next

TAGGED