बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु) के बीच 5 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु) के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष ट्रेन कुल 5 फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

ट्रेन संख्या 08261 बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु) समर स्पेशल 3 जून से 1 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को बिलासपुर से रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 08262 यलहंका (बेंगलुरु)–बिलासपुर समर स्पेशल 4 जून से 2 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को यलहंका से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन में कुल 20 कोच उपलब्ध होंगे, जिससे अतिरिक्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। बिलासपुर से यह ट्रेन दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी, जबकि यलहंका से इसका प्रस्थान समय 21:30 बजे निर्धारित किया गया है। रेलवे ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग और कन्फर्म बर्थ की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-SECR

Previous Next

TAGGED