रेलवे ने नई दिल्ली और दरभंगा जंक्शन के बीच आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04464 नई दिल्ली–दरभंगा जंक्शन आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से 29 मई 2026 (शुक्रवार) को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 04463 दरभंगा जंक्शन–नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस दरभंगा से 30 मई 2026 (शनिवार) को रवाना होगी।
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज जं., पं. दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी और समस्तीपुर स्टेशन। रेलवे के अनुसार ट्रेन में 3 थर्ड एसी, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।
इस विशेष ट्रेन के संचालन से बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। गर्मियों की छुट्टियों और बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NR

