भारतीय रेलवे ने अतिरिक्त यात्री भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली–हावड़ा जंक्शन–नई दिल्ली आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है। अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली से 28 मई 2026, गुरुवार को चलाई जाएगी, जबकि ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा जंक्शन से 30 मई 2026, शनिवार को संचालित होगी।
यह स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान और बैण्डेल स्टेशनों पर ठहरेगी।
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित सीट सुविधा उपलब्ध कराने, भीड़ कम करने और व्यस्त नई दिल्ली–हावड़ा मार्ग पर यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NR

