पूर्वोत्तर रेलवे ने नक्कहा जंगल–डालीगंज पैसेंजर सेवा शुरू करने की घोषणा की

पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 55061/55062 नक्कहा जंगल–डालीगंज–नक्कहा जंगल सवारी गाड़ी के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 05065 का संचालन गोंडा से 26 मई 2026 को किया जाएगा। नियमित संचालन डालीगंज से 26 मई 2026 तथा नक्कहा जंगल से 27 मई 2026 से शुरू होगा।

05065 गोंडा–डालीगंज उद्घाटन विशेष ट्रेन गोंडा, गोंडा कचहरी, कठौला हॉल्ट, मैजापुर, करनैलगंज, सरजू, जरवल रोड, घाघरा घाट, चौका घाट, बुढ़वल, बिंदौरा, रफीनगर, जहांगीराबाद, बाराबंकी, सफेदाबाद, जुग्गौर, मल्हौर, गोमतीनगर और बादशाह नगर होते हुए डालीगंज तक चलेगी।

नियमित गाड़ी संख्या 55061 नक्कहा जंगल–डालीगंज तथा 55062 डालीगंज–नक्कहा जंगल सवारी गाड़ी का संचालन निर्धारित मार्ग पर किया जाएगा। मार्ग में मानीराम, पीपीगंज, कैंपियरगंज, आनंदनगर, बुजमनगंज, उस्का बाजार, सिद्धार्थनगर, चिल्हिया, शोहरतगढ़, परसा, बढ़नी, त्रिलोकपुर हॉल्ट, पचपेड़वा, गैसड़ी, तुलसीपुर, कौवापुर, गैंजहवा, झारखंडी, बलरामपुर, इटियाथोक, सुभागपुर, गोंडा, गोंडा कचहरी, कटोला हॉल्ट, मैजापुर, करनैलगंज, सरजू, जरवल रोड, घाघरा घाट, चौका घाट, बुढ़वल, बिंदौरा, रफीनगर, जहांगीराबाद, बाराबंकी, सफेदाबाद, जुग्गौर, मल्हौर, गोमतीनगर और बादशाह नगर स्टेशन शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-ER

Previous Next

TAGGED