यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने पूर्व घोषित ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों में अतिरिक्त फेरों की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार निम्नलिखित विशेष ट्रेनें निर्धारित अवधि तक संचालित की जाएंगी।
02563/02564 बरौनी जंक्शन – नई दिल्ली – बरौनी जंक्शन विशेष रेलगाड़ी प्रतिदिन 90 फेरों के साथ चलेगी। यह सेवा बरौनी जंक्शन से 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक तथा नई दिल्ली से 2 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक संचालित होगी। ट्रेन में 3 टियर वातानुकूलित इकोनॉमी, 3 टियर वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। प्रमुख ठहराव मुजफ्फरपुर जंक्शन, छपरा, सीवान जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन होंगे।
02569/02570 दरभंगा जंक्शन – नई दिल्ली – दरभंगा जंक्शन विशेष रेलगाड़ी भी प्रतिदिन 90 फेरों के साथ संचालित होगी। यह सेवा दरभंगा जंक्शन से 1 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक तथा नई दिल्ली से 2 जून 2026 से 16 जुलाई 2026 तक चलेगी। ट्रेन में 3 टियर वातानुकूलित इकोनॉमी, 3 टियर वातानुकूलित एवं शयनयान श्रेणी के कोच होंगे। प्रमुख ठहराव समस्तीपुर जंक्शन, मुजफ्फरपुर जंक्शन, छपरा, सीवान जंक्शन, देवरिया सदर, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, ऐशबाग एवं कानपुर सेंट्रल स्टेशन रहेंगे।
03311/03312 धनबाद जंक्शन–चंडीगढ़–धनबाद जंक्शन विशेष रेलगाड़ी सप्ताह में दो दिन 28 फेरों के साथ संचालित होगी। यह सेवा धनबाद जंक्शन से 12 जुलाई 2026 तक रविवार एवं बृहस्पतिवार को तथा चंडीगढ़ से 14 जुलाई 2026 तक मंगलवार एवं शनिवार को चलेगी। ट्रेन में 2 टियर वातानुकूलित, 3 टियर वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। प्रमुख ठहराव नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड, कोडरमा जंक्शन, गया जंक्शन, सासाराम जंक्शन, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, पानीपत एवं अंबाला कैंट स्टेशन होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NR

