उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 19403/19404 भुज–दिल्ली जंक्शन–भुज एक्सप्रेस की नियमित सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रतिदिन संचालित होगी। ट्रेन संख्या 19403 भुज से प्रतिदिन 23 मई 2026 से चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 19404 दिल्ली जंक्शन से प्रतिदिन 24 मई 2026 से संचालित होगी।
ट्रेन में 2 टियर वातानुकूलित, 3 टियर वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध रहेंगे।
ट्रेन का ठहराव अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूणी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर एवं रेवाड़ी स्टेशनों पर होगा। विस्तृत जानकारी के लिए रेलमदद हेल्पलाइन नंबर 139 एवं रेलवे पूछताछ वेबसाइट का उपयोग करने की अपील की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
Source-NR

