जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर स्पेशल ट्रेन का मार्ग एक-एक ट्रिप के लिए बदला गया

पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर-अयोध्या-जबलपुर स्पेशल ट्रेन के मार्ग में एक-एक ट्रिप के लिए परिवर्तन किया है। ट्रेन संख्या 01705 जबलपुर-अयोध्या स्पेशल, जो 26 मई 2026 को चलेगी, परिवर्तित मार्ग जिगनौथपुर-वाराणसी जंक्शन-जफराबाद जंक्शन-जौनपुर सिटी-सुलतानपुर जंक्शन-अयोध्या कैंट जंक्शन होकर संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 01706 अयोध्या-जबलपुर स्पेशल, जो 27 मई 2026 को चलेगी, अयोध्या कैंट जंक्शन-सुलतानपुर जंक्शन-जफराबाद जंक्शन-वाराणसी जंक्शन-जिगनौथपुर जंक्शन होकर चलेगी।

मार्ग परिवर्तन के दौरान जौनपुर स्टेशन के बजाय जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और अपडेट की जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी है। इस बदलाव से यात्रियों को बेहतर संचालन सुविधा मिलने की उम्मीद।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-WCR

Previous Next

TAGGED