वडोदरा रूट पर बदलाव, जामनगर इंटरसिटी ट्रेनों का अस्थायी टर्मिनल बना बाजवा

पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग तथा इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली के कमीशनिंग कार्य के कारण वडोदरा मंडल में ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 21 मई से 20 जून 2026 तक जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी ट्रेनों के संचालन में आंशिक बदलाव किया गया है।

ट्रेन संख्या 22960 जामनगर–वडोदरा इंटरसिटी इस अवधि में बाजवा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी तथा बाजवा और वडोदरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 22959 वडोदरा–जामनगर इंटरसिटी बाजवा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट की जाएगी और वडोदरा से बाजवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-WR

Previous Next

TAGGED