नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंचेगी भारत गौरव ट्रेन

आईआरसीटीसी ने भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन के तहत “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” टूर पैकेज की घोषणा की है। यह 9 रात और 10 दिनों की यात्रा 12 जून 2026 को इंदौर से शुरू होगी।

इस यात्रा में चितवन, पोखरा, मनकामना और काठमांडू जैसे प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। यात्रियों के लिए बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग की सुविधा इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना स्टेशनों पर उपलब्ध रहेगी। इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹61,340 प्रति व्यक्ति रखी गई है।

यह विशेष टूर यात्रियों को नेपाल के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों की आरामदायक एवं सुव्यवस्थित यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। भारत गौरव डीलक्स टूरिस्ट ट्रेन आधुनिक सुविधाओं, आरामदायक यात्रा और एकीकृत पर्यटन अनुभव के लिए तैयार की गई है, जिससे यात्रियों को यात्रा के दौरान सुविधा और बेहतर पर्यटन अनुभव मिल सके।

यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट के माध्यम से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पूछताछ और बुकिंग के लिए 8287931729, 8287931726, 9321901862 और 9321901861 नंबर जारी किए गए हैं।

Source-IRCTC

Previous Next

TAGGED