अब ट्रेन से करें मॉनसून में साउथ इंडिया की खूबसूरत यात्रा

आईआरसीटीसी ने भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन के तहत “साउथ इंडिया मॉनसून मैजिक” टूर पैकेज की घोषणा की है। यह 13 रात और 14 दिनों की यात्रा 25 जून 2026 को दिल्ली से शुरू होगी।

इस टूर में हम्पी, मैसूर, ऊटी, कोयंबटूर, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, कोचीन, अल्लेप्पी और मुरुदेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है। इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹1,07,120 प्रति व्यक्ति रखी गई है।

यह विशेष टूर यात्रियों को मानसून के दौरान दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों की आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा। भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन को लंबी दूरी की पर्यटन यात्राओं और दर्शनीय स्थलों के भ्रमण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

यात्री आईआरसीटीसी टूरिज्म वेबसाइट के माध्यम से इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पूछताछ और बुकिंग के लिए 8595931047, 8287930484, 8287930032, 8287930299 और 8882826357 नंबर जारी किए गए हैं।

Source-IRCTC

Previous Next

TAGGED