समर सीजन में अतिरिक्त सुविधा, विशाखापट्टणम-नई दिल्ली के बीच विशेष रेल सेवा

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा विशाखापट्टणम और नई दिल्ली के मध्य समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 08517/08518 विशाखापट्टणम-नई दिल्ली-विशाखापट्टणम समर स्पेशल ट्रेन एक-एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्टणम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 22 मई 2026, शुक्रवार को विशाखापट्टणम से प्रातः 03:30 बजे रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापट्टणम समर स्पेशल ट्रेन 25 मई 2026, सोमवार को नई दिल्ली से रात्रि 01:45 बजे प्रस्थान करेगी।

रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों बिलासपुर, अनूपपुर और शहडोल में ठहराव करेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 02 एसएलआरडी, 02 सामान्य तथा 18 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Source-RSB

Previous Next

TAGGED