04014/04013 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन।

रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली त्यौहार पर यात्री जनता की मांग पर 04014/04013 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर होली विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनस से 27 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक तथा लौकहा बाजार से 28 फरवरी से 07 मार्च, 2026 तक 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04014 आनन्द विहार टर्मिनस-लौकहा बाजार होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी से 06 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन आनन्द विहार टर्मिनस से 15.40 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 16.22 बजे, मुरादाबाद से 19.00 बजे, बरेली से 20.42 बजे, दूसरे दिन लखनऊ से 01.00 बजे, गोण्डा से 04.20 बजे, गोरखपुर से 07.35 बजे, कप्तानगंज से 08.35 बजे, सिसवा बाजार से 09.15 बजे, बगहा से 10.37 बजे, हरिनगर से 11.07 बजे, नरकटियागंज से 11.35 बजे, सिकटा से 11.58 बजे, रक्सौल से 12.33 बजे, बैरगनिया से 13.32 बजे, सीतामढ़ी से 15.10 बजे, शीशो से 16.35 बजे, सकरी से 17.32 बजे तथा झंझारपुर से 18.35 बजे छूटकर लौकहा बाजार 20.15 बजे पहुंचेगी।

04013 लौकहा बाजार-आनन्द विहार टर्मिनस होली विशेष गाड़ी 28 फरवरी से 07 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन लौकहा बाजार से 21.30 बजे प्रस्थान कर झंझारपुर से 23.05 बजे, सकरी से 23.45 बजे, दूसरे दिन शीशो से 00.40 बजे, सीतामढ़ी से 03.00 बजे, बैरगनिया से 03.30 बजे, रक्सौल से 05.10 बजे, सिकटा से 05.37 बजे, नरकटियागंज से 06.55 बजे, हरिनगर से 07.17 बजे, बगहा से 07.58 बजे, सिसवा बाजार से 10.44 बजे, कप्तानगंज से 11.20 बजे, गोरखपुर से 12.50 बजे, गोण्डा से 15.25 बजे, लखनऊ से 18.00 बजे, बरेली से 22.22 बजे, तीसरे दिन मुरादाबाद से 00.25 बजे तथा गाजियाबाद से 02.50 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 03.40 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

Source/NER

Previous Next

TAGGED