04514/04513 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ होली विशेष गाड़ी का संचालन ।

रेल प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व पर यात्री जनता की मांग पर 04514/04513 चण्डीगढ़-गोरखपुर-चण्डीगढ़ होली विशेष गाड़ी का संचालन चण्डीगढ़ से 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 दिन बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 27 फरवरी एवं 06 मार्च, 2026 दिन शुक्रवार को 02 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

04514 चण्डीगढ़-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी एवं 05 मार्च, 2026 दिन बृहस्पतिवार को चण्डीगढ़ से 23.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन अम्बाला कैण्ट से 00.25 बजे, सहारनपुर से 02.05 बजे, मुरादाबाद से 05.35 बजे, बरेली से 06.55 बजे, लखनऊ से 11.10 बजे, बाराबंकी से 12.20 बजे, गोण्डा से 14.05 बजे तथा बस्ती से 15.30 बजे छूटकर गोरखपुर 17.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 04513 गोरखपुर-चण्डीगढ़ होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी एवं 06 मार्च, 2026 दिन शुक्रवार को गोरखपुर से 22.05 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 23.04 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 00.40 बजे, लखनऊ से 03.10 बजे, बरेली से 07.02 बजे, मुरादाबाद से 08.50 बजे, सहारनपुर से 12.07 बजे तथा अम्बाला कैण्ट से 13.25 बजे छूटकर चण्डीगढ़ 14.10 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Source/NER

Previous Next

TAGGED