मुम्बई सेंट्रल–भिवानी और बांद्रा टर्मिनस–भिवानी रेलसेवा की अवधि बढ़ी, त्योहार में सफर आसान।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

  1. गाड़ी संख्या 09001/09002, मुम्बई सेंट्रल-भिवानी-मुम्बई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में मुम्बई सेंट्रल से दिनांक 03.03.26 से 27.03.26 तक (08 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 04.03.26 से 28.03.26 तक (08 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
  2. गाड़ी संख्या 09005/09006, बान्द्रा टर्मिनस-भिवानी-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) एवं भिवानी से दिनांक 05.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

नोट-उक्त रेलसेवाओं का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED