होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 03007, हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 11.03.26 को (02 ट्रिप) हावड़ा से बुधवार को 23.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03008, खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.02.26 व 13.03.26 को (02 ट्रिप) खातीपुरा से शुक्रवार को 17.00 बजे रवाना होकर रविवार को 05.15 बजे हावड़ा पहुँचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑनसोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय, सुबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, बाह, फतेहाबाद, आगराकैंट, भरतपुर, बांदीकुई व दौसा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित 22 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED