07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये 07075/07076 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में विस्तार किया गया है।

07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी 20 एवं 27 फरवरी, 2026 को निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी तथा मंदमारि स्टेशन के नॉन इंटरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण हैदराबाद से 13 फरवरी, 2026 को चलने वाली हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग सिकंदराबाद-मुदखेड़-पूर्णा-अकोला-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी। 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी 15, 22 फरवरी एवं 01 मार्च, 2026 को निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी तथा मंदमारि स्टेशन के नॉन इंटरलॉक कार्य के परिप्रेक्ष्य में ब्लॉक दिये जाने के कारण हैदराबाद से 08 फरवरी, 2026 को चलने वाली हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग इटारसी-अकोला-पूर्णा-मुदखेड़-सिकंदराबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED