इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार हाल्ट, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट/स्टेशनों पर गाड़ी सं. 63221/22 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू एवं 53203/04 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर का 02.02.2026 से 28.02.2026 तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है।
- गाड़ी सं. 63221 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर 06.17/06.18 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.24/06.25 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.27/06.28 बजे करौटा, 06.30/06.31 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 06.42/06.43 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी सं. 63222 पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर 18.51/18.52 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट, 19.03/19.04 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट, 19.06/19.07 बजे करौटा, 19.09/19.10 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट एवं 19.15/19.16 बजे चम्पापुर हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी सं. 53203 झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर 06.32/06.33 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.40/06.41 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.48/06.49 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 07.02/07.03 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी सं. 53204 दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर 18.34/18.35 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट, 18.50/18.51 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट, 18.58/18.59 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट एवं 19.05/19.06 बजे चम्पापुर हाल्ट पर रुकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

