रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर एवं हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूनकरनसर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है । उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार विवरण इस प्रकार है:
गाडी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा दिनांक 03.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 02.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी ।
गाडी संख्या 22723, हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 06.02.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन व 14.38 बजे प्रस्थान करेगी । इसी प्रकार गाडी संख्या 22724, श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवा दिनांक 31.01.26 से लूनकरनसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

