पटना एवं दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन ।

यात्रियों की सुविधा के लिए पटना एवं दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए निम्नानुसार स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा:

  1. गाड़ी संख्या 02309 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 06 एवं 08 दिसम्बर को 20:30 बजे खुलकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02310 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 07 एवं 09 दिसम्बर को 19:00 बजे खुलकर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुँचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 02395 पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन पटना से 07 दिसम्बर को 20:30 बजे खुलकर अगले दिन 15:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार टर्मिनल-पटना स्पेशल ट्रेन 08 दिसम्बर को 19:00 बजे खुलकर अगले दिन 14:00 बजे पटना पहुँचेगी।
  3. गाड़ी संख्या 05563 दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन दरभंगा से 07 दिसम्बर को 18:15 बजे खुलकर अगले दिन 21:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुँचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05564 आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 09 दिसम्बर को 00:05 बजे खुलकर 23:00 बजे दरभंगा पहुँचेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED