06001/06002 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा काशी तमिल संगमम के उपलक्ष्य पर श्रद्धालु यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 06001/06002 कन्याकुमारी-बनारस-कन्याकुमारी विशेष गाड़ी का संचलन 29 नवम्बर, 2025 को कन्याकुमारी से तथा 05 दिसम्बर, 2025 को बनारस से 01 फेरे के लिए निम्नवत किया जाएगा।

06001 कन्याकुमारी-बनारस विशेष गाड़ी 29 नवम्बर, 2025 को कन्याकुमारी से 11:45 बजे प्रस्थान कर नागरकोविल जं. से 12:10 बजे, वल्लियूर से 12:38 बजे, तिरुनेलवेली जं. से 13:20 बजे, कोविलपट्टि से 14:10 बजे, सात्तूर से 14:30 बजे, विरूदुनगर जं. से 14:55 बजे, मदुरै जं. से 15:55 बजे, दिंडुक्कल जं. से 17:02 बजे, तिरुच्चिराप्पल्लि जं. से 19:30 बजे, श्रीरंगम से 20:30 बजे, वृद्धाचलम से 22:30 बजे, विल्लुपुरम से 23:50 बजे, दूसरे दिन मेलमरूवतूर से 00:50 बजे, चेंगलपट्टु से 01:20 बजे, ताम्बरम से 01:50 बजे, चेन्नई एग्मोर से 03:10 बजे, गूडूर से 06:30 बजे, नेल्लूर से 07:02 बजे, ओंगोल से 08:32 बजे, विजयवाड़ा जं. से 11:30 बजे, वरंगल से 15:50 बजे, मंचिर्याल से 17:15 बजे, सिरपुर कागजनगर से 18:05 बजे, बल्हारशाह से 20:10 बजे, चंद्रपुर से 20:27 बजे, तीसरे दिन नागपुर से 01:00 बजे, आमला से 03:30 बजे, इटारसी से 07:10 बजे, जबलपुर से 10:50 बजे, कटनी से 12:10 बजे, सतना से 13:40 बजे, मानिकपुर से 16:02 बजे, प्रयागराज छिवकी से 17:50 बजे छूटकर बनारस 23:15 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में 06002 बनारस-कन्याकुमारी विशेष गाड़ी 05 दिसम्बर, 2025 को बनारस से 23:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी से 02:55 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर जं. से 06:25 बजे, सतना से 07:50 बजे, कटनी जं. से 09:35 बजे, जबलपुर जं. से 11:10 बजे, इटारसी से 17:10 बजे, आमला से 19:30 बजे, नागपुर से 22:40 बजे, तीसरे दिन चंद्रपुर से 02:42 बजे, बल्हारशाह से 04:10 बजे, सिरपुर कागजनगर से 05:02 बजे, मंचिर्याल से 05:57 बजे, वरंगल से 08:12 बजे, विजयवाड़ा जं. से 12:40 बजे, ओंगोल से 14:32 बजे, नेल्लूर से 16:12 बजे, गूडूर से 18:32 बजे, चेन्नई एग्मोर से 22:00 बजे, ताम्बरम से 22:35 बजे, चेंगलपट्टु से 23:05 बजे, मेलमरूवतूर से 23:30 बजे, चौथे दिन विलुप्पुरम से 01:10 बजे, वृद्धाचलम से 01:57 बजे, श्रीरंगम से 03:22 बजे, तिरुच्चिराप्पल्लि जं. से 04:00 बजे, दिंडुक्कल जं. से 05:02 बजे, मदुरै जं. से 06:10 बजे, विरुदुनगर जं. से 06:42 बजे, सात्तुर से 07:05 बजे, कोविलपट्टि से 07:25 बजे, तिरुनेलवेली जं. से 08:40 बजे, वल्लियूर से 09:22 बजे तथा नागरकोविल जं. से 10:05 बजे छूटकर कन्याकुमारी 11:30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का 02, शयनयान श्रेणी के 06, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एलएसएलआरडी (LSLRD) के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED