रेलवे प्रशासन द्वारा काशी तमिल संगमम के उपलक्ष्य पर श्रद्धालु यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए 06003/06004 एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल)-बनारस-एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) विशेष गाड़ी का संचालन 02 दिसम्बर, 2025 को एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) से तथा 07 दिसम्बर, 2025 को बनारस से 01 फेरे के लिए निम्नवत किया जाएगा।
06003 एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल)-बनारस विशेष गाड़ी 02 दिसम्बर, 2025 को एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) से 04:15 बजे प्रस्थान कर गुडुर से 06:30 बजे, नेल्लूर से 07:02 बजे, ओंगोल से 08:32 बजे, विजयवाड़ा जं. से 11:30 बजे, वरंगल से 15:50 बजे, मंचिर्याल से 17:15 बजे, सिरपुर कागजनगर से 18:05 बजे, बल्हारशाह से 20:10 बजे, चंद्रपुर से 20:27 बजे, दूसरे दिन नागपुर से 01:00 बजे, आमला से 03:30 बजे, इटारसी से 07:10 बजे, जबलपुर से 10:50 बजे, कटनी से 12:10 बजे, सतना से 13:40 बजे, मानिकपुर से 16:02 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 17:50 बजे छूटकर बनारस 23:15 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 06004 बनारस-एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) विशेष गाड़ी 07 दिसम्बर, 2025 को बनारस से 23:00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी से 02:55 बजे, मानिकपुर जं. से 06:25 बजे, सतना से 07:50 बजे, कटनी जं. से 09:35 बजे, जबलपुर जं. से 11:10 बजे, इटारसी से 17:10 बजे, आमला से 19:30 बजे, नागपुर से 22:40 बजे, तीसरे दिन चंद्रपुर से 02:42 बजे, बल्हारशाह से 04:10 बजे, सिरपुर कागजनगर से 05:02 बजे, मंचिर्याल से 05:57 बजे, वरंगल से 08:12 बजे, विजयवाड़ा जं. से 12:40 बजे, ओंगोल से 14:32 बजे, नेल्लूर से 16:12 बजे तथा गुडुर से 18:32 बजे छूटकर एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नई सेन्ट्रल) 23:30 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी का 02, शयनयान श्रेणी के 06, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एलएसएलआरडी (LSLRD) के 01 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

.jpg)