सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य रेलसेवाएं रद्द/रेगुलेट रहेगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मंडल के मदार-पालनपुर रेलखण्ड पर मारवाड़-आउवा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 590 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रैफ़िक ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 23.11.25 को रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 24.11.25 को रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 23.11.25 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह अजमेर-मारवाड़ जं. के मध्य 01 घंटे रेगुलेट रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 23.11.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह पालनपुर-मारवाड़ जं. के मध्य 25 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED