रेलवे द्वारा चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर दूधवाखारा-असला एवं दूधवाखारा-हडयाल स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य हेतु दिनांक 26/27.11.25 को ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे की निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 54789, रेवाड़ी-बीकानेर सवारी गाड़ी रेलसेवा जो दिनांक 26.11.25 को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा सादुलपुर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54790, बीकानेर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी रेलसेवा दिनांक 26.11.25 को बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा बीकानेर-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 26.11.25 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 27.11.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 26.11.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 14898, हिसार-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 27.11.25 को हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 26.11.25 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना सवारी गाड़ी रेलसेवा दिनांक 27.11.25 को चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 12323, हावड़ा-बाड़मेर रेलसेवा जो दिनांक 25.11.25 को हावड़ा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस एवं फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 14702, बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 25.11.25 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया सीकर-लोहारू-सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं एवं लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं
- गाड़ी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 26.11.25 को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12458, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 26.11.25 को बीकानेर से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)