आईआरसीटीसी की भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से दक्षिण भारत यात्रा करने का सुनहरा मौका।

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पाेरेशन लि0 (आईआरसीटीसी) द्वारा गोरखपुर रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा दक्षिण भारत यात्रा का संचालन किया जाएगा। यह यात्रा 03 से 14 जनवरी, 2026 तक 11 रात एवं 12 दिन के लिए आयोजित की जाएगी।

यात्रा के मुख्य आकर्षणों में तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग शामिल हैं।

इस गाड़ी में कुल 767 बर्थ उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 49 सीटें, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 70 सीटें एवं शयनयान श्रेणी में 648 सीटें शामिल हैं। यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिये गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर स्टेशन निर्धारित किये गये हैं।

इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) में पैकेज का मूल्य ₹24,790/- प्रति व्यक्ति है। इस श्रेणी में स्लीपर क्लास ट्रेन यात्रा, नॉन एसी होटलों में ठहरने और नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है। स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) में पैकेज का मूल्य ₹42,530/- प्रति व्यक्ति है। इसमें 3 एसी क्लास ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहरने और नॉन एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था है। कम्फर्ट श्रेणी (2एसी क्लास) में पैकेज का मूल्य ₹56,710/- प्रति व्यक्ति है। इसमें 2एसी क्लास ट्रेन यात्रा, एसी होटलों में ठहरने और एसी ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था शामिल है। बच्चों (5-11 वर्ष) के लिए पैकेज मूल्य क्रमशः ₹23,400/-, ₹40,900/- और ₹54,750/- है।

इस पैकेज में 02 एसी, 03 एसी एवं स्लीपर क्लास यात्रा, नाश्ता एवं दोपहर व रात्रि का शाकाहारी भोजन, और एसी/नॉन एसी बसों द्वारा स्थानीय भ्रमण सम्मिलित है।

इस यात्रा सेवा मे एल.टी.सी एवं ई.एम.आई. की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसे आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से लिया जा सकता है। बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर आईआरसीटीसी की बेवसाइट irctctourism.com से ऑनलाइन या लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से कराई जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

Source/NER

Previous Next

TAGGED