05081/05082 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी का छपरा से संचालन ।

छठ महापर्व के पश्चात यात्रियों की वापसी यात्रा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा 05081/05082 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा वाया गोरखपुर पूजा विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 10 नवम्बर, 2025 को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 11 नवम्बर, 2025 को निम्नवत किया जायेगा।

05081 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनल पूजा विशेष गाड़ी 10 नवम्बर, 2025 को छपरा से 15.00 बजे प्रस्थान कर मशरख से 16.02 बजे, दिघवा दुबौली से 16.24 बजे, थावे से 17.55 बजे, पडरौना से 19.22 बजे, रामकोला से 19.44 बजे, कप्तानगंज से 20.15 बजे, गोरखपुर से 21.25 बजे, खलीलाबाद से 22.05 बजे, बस्ती से 22.47 बजे, गोंडा से 23.55 बजे, दूसरे दिन बुढ़वल से 01.32 बजे, सीतापुर से 03.20 बजे, शाहजहाँपुर से 04.52 बजे, बरेली से 06.15 बजे, मुरादाबाद से 07.55 बजे तथा गाजियाबाद से 10.15 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 10.45 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05082 आनन्द विहार टर्मिनल-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 11 नवम्बर, 2025 को आनन्द विहार टर्मिनल से 13.00 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 13.32 बजे, मुरादाबाद से 16.00 बजे, बरेली से 17.47 बजे, शाहजहाँपुर से 19.10 बजे, सीतापुर से 20.50 बजे, बुढ़वल से 22.32 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.10 बजे, बस्ती से 01.22 बजे, खलीलाबाद से 01.57 बजे, गोरखपुर से 02.40 बजे, कप्तानगंज से 03.45 बजे, रामकोला से 04.12 बजे, पडरौना से 04.34 बजे, थावे से 06.30 बजे, दिघवा दुबौली से 07.30 बजे तथा मशरख से 07.52 बजे छूटकर छपरा 09.00 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 05, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED