यात्रियों की सुविधा के लिए जबलपुर–आनंद विहार टर्मिनल के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन।
- गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से आनन्द विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 3 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से दोपहर 14:40 बजे प्रस्थान कर और दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 12:25 बजे आनन्द विहार टर्मिनल स्टेशन पर पहुँच रही है।
- गाड़ी संख्या 01708 आनन्द विहार टर्मिनल से जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 4 नवंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को एक्सप्रेस ट्रेन आनन्द विहार टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान कर और बुधवार को सुबह 09:30 बजे जबलपुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहरावः- कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूण्डला, अलीगढ जंक्शन एवं गाज़ियाबाद।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/WC

.jpg)