जूनागढ़ में लगने वाले परिक्रमा मेले के दरमियान होने वाली यात्रियों की भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर पश्चिम रेलवे द्वारा विशेष किराये पर वेरावल-गाँधीग्राम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। भावनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अतुल कुमार त्रिपाठी के अनुसार इन ट्रेनों का विस्तृत विवरण इस प्रकार है:
- ट्रेन नंबर 09226 वेरावल-गाँधीग्राम दैनिक स्पेशल ट्रेन वेरावल से रात्रि 21:20 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 8:00 बजे गाँधीग्राम पहुँचेगी। यह ट्रेन 31.10.2025 से 10.11.2025 तक प्रतिदिन चलेगी।
- इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 09225 गाँधीग्राम-वेरावल दैनिक स्पेशल ट्रेन गाँधीग्राम से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सुबह 08:45 बजे वेरावल पहुँचेगी। यह ट्रेन 01.11.2025 से 11.11.2025 तक प्रतिदिन चलेगी।
यह ट्रेन मार्ग में मालिया हाटीना, केशोद, जूनागढ़, जेतलसर, वीरपुर, गोंडल, भक्तिनगर, राजकोट, सुरेन्द्रनगर जंक्शन, वढवाण सिटी, बोटाद, धंधुका, धोलका, बावल और सरखेज स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। इस ट्रेन के जनरल कोच को एसएलआर/डी कोच अनारक्षित होंगे, जिनके लिए टिकट यूटीएस काउंटर से मिलेंगे तथा इन कोचों में सुपरफास्ट मेल/एक्सप्रेस का किराया लगेगा।
ट्रेन नंबर 09226 एवं 09225 के लिए टिकटों की बुकिंग 30.10.2025 (गुरुवार) से यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। इन ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)