रेलवे द्वारा इंदौर-असारवा रेलसेवा के मार्ग के कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19315, इंदौर-असारवा एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से आगामी आदेशों तक इंदौर से 17.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.20 बजे रवाना होकर अपने निर्धारित समय से असारवा पहुँचेगी। इस रेलसेवा के मार्ग के इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, खाचरोद, रतलाम व जावरा स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)