रेलवे द्वारा देवउठनी एकादशी पर खाटूश्याम जी के श्रद्धालुओं हेतु अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र एवं फुलेरा-शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार -
- गाड़ी संख्या 09711, कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से 02.11.25 तक (04 ट्रिप) कुरुक्षेत्र से 23:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 08:30 बजे फुलेरा पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.10.25 से 03.11.25 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 09:50 बजे रवाना होकर 20:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।
- गाड़ी संख्या 09713, फुलेरा-शकूर बस्ती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से 02.11.25 तक (04 ट्रिप) फुलेरा से 10:40 बजे रवाना होकर 16:30 बजे शकूर बस्ती पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09714, शकूरबस्ती-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.10.25 से 02.11.25 तक (04 ट्रिप) शकूर बस्ती से 19:00 बजे रवाना होकर रात्रि 02:30 बजे फुलेरा पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेनवाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, गुरुग्राम, एवं दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 14 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

