रेलवे प्रशासन द्वारा दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की माँग को ध्यान में रखते हुए 01031/01032 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 18, 22, 26 एवं 30 अक्टूबर, 2025 को तथा बनारस से 19, 23, 27 एवं 31 अक्टूबर, 2025 को 04 फेरों के लिए निम्नवत किया जाएगा।
- 01031 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई)-बनारस पूजा विशेष गाड़ी
यह गाड़ी 18, 22, 26 एवं 30 अक्टूबर, 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) से 07:35 बजे प्रस्थान कर दादर से 07:50 बजे, ठाणे से 08:15 बजे, कल्याण जं. से 09:00 बजे, नासिक रोड से 12:05 बजे, चालीसगाँव जं. से 13:32 बजे, जलगाँव जं. से 15:00 बजे, भुसावल से 15:30 बजे, इटारसी से 21:50 बजे, दूसरे दिन जबलपुर से 01:35 बजे, कटनी से 03:20 बजे, सतना से 04:55 बजे, मानिकपुर से 06:27 बजे तथा प्रयागराज छिवकी से 08:15 बजे छूटकर बनारस 13:35 बजे पहुँचेगी।
- 01032 बनारस-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) पूजा विशेष गाड़ी
वापसी यात्रा में, यह गाड़ी 19, 23, 27 एवं 31 अक्टूबर, 2025 को बनारस से 16:00 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी से 23:45 बजे, दूसरे दिन मानिकपुर से 03:30 बजे, सतना से 06:45 बजे, कटनी से 09:00 बजे, जबलपुर से 12:15 बजे, इटारसी से 17:20 बजे, दूसरे दिन भुसावल से 00:30 बजे, जलगाँव जं. से 01:00 बजे, चालीसगाँव जं. से 02:02 बजे, नासिक रोड से 04:02 बजे, कल्याण जं. से 07:13 बजे, ठाणे से 07:27 बजे तथा दादर से 07:58 बजे छूटकर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (मुम्बई) 08:20 बजे पहुँचेगी।
कोच संरचना - इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 18 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाए जाएँगे।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NER

.jpg)