04058/04057 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली आरक्षित वातानुकूलित पूजा विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 04058/04057 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली आरक्षित वातानुकूलित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली से 18, 19, 22 एवं 23 अक्टूबर, 2025 को तथा मुजफ्फरपुर से 19, 20, 23 एवं 24 अक्टूबर, 2025 को 04 फेरों के लिए निम्नवत चलाया जाएगा।

  • 04058 नई दिल्ली-मुजफ्फरपुर आरक्षित वातानुकूलित पूजा विशेष गाड़ी

यह गाड़ी 18, 19, 22 एवं 23 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली से 13:30 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद 14:07 बजे, अलीगढ़ से 15:30 बजे, टुंडला से 16:40 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22:40 बजे, उन्नाव से 23:40 बजे, दूसरे दिन ऐशबाग से 01:10 बजे, बादशाहनगर से 01:45 बजे, गोण्डा से 03:55 बजे, बस्ती से 05:10 बजे, गोरखपुर से 06:45 बजे, देवरिया सदर से 07:50 बजे, सीवान से 08:55 बजे, छपरा से 10:25 बजे, सोनपुर से 11:55 बजे तथा हाजीपुर से 12:20 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 14:00 बजे पहुँचेगी।

  • 04057 मुजफ्फरपुर-नई दिल्ली आरक्षित वातानुकूलित पूजा विशेष गाड़ी

वापसी यात्रा में यह गाड़ी 19, 20, 23 एवं 24 अक्टूबर, 2025 को मुजफ्फरपुर से 15:30 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 16:30 बजे, सोनपुर से 16:52 बजे, छपरा से 19:00 बजे, सीवान से 19:55 बजे, देवरिया सदर से 21:00 बजे, गोरखपुर से 22:40 बजे, बस्ती से 23:45 बजे, दूसरे दिन गोण्डा से 01:10 बजे, बादशाहनगर से 03:40 बजे, ऐशबाग से 05:00 बजे, उन्नाव से 06:30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07:35 बजे, टुंडला से 11:30 बजे, अलीगढ़ से 12:50 बजे तथा गाजियाबाद से 15:53 बजे छूटकर नई दिल्ली 16:50 बजे पहुँचेगी।

कोच संरचना - इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 02 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाए जाएँगे।

विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/WCR

Previous Next

TAGGED