त्यौहार के अवसर पर रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य स्पेशल ट्रेन।

रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने दिवाली एवं छठ पूजा त्योहारों के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 02190/02189 रीवा-रानी कमलापति-रीवा के मध्य 01-01 ट्रिप साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी, चेयरकार कुर्सीयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में सतना, मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना एवं विदिशा हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है।

गाड़ी संख्या 02190 रीवा-रानी कमलापति साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को प्रत्येक शुक्रवार को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर, सतना 13:20 बजे, मैहर 13:50 बजे, कटनी मुड़वारा 14:50 बजे, दमोह 16:10 बजे, सागर 17:15 बजे, बीना 18:45 बजे, विदिशा 19:50 बजे और रात 21:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 02189 रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को प्रत्येक शुक्रवार को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर, विदिशा 23:08 बजे, पहुंचकर अगले दिन बीना मध्यरात्रि 00:20 बजे, सागर 01:30 बजे, दमोह 02:40 बजे, कटनी मुड़वारा 04:10 बजे, मैहर 05:35 बजे, सतना 06:15 बजे और शनिवार सुबह 07:20 बजे रीवा स्टेशन पहुँचेगी।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Source/WCR

Previous Next

TAGGED