आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु खड़की-सांगानेर-खड़की द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु खड़की-सांगानेर-खड़की द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 01407, खड़की-सांगानेर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.2025 से 08.11.2025 तक (07 ट्रिप) खड़की से प्रत्येक सोमवार व शनिवार को 09.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 06.45 बजे सांगानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01408, सांगानेर-खड़की द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.2025 से 09.11.2025 तक (07 ट्रिप) सांगानेर से प्रत्येक मंगलवार व रविवार को 11.35 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.30 बजे खड़की पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा व सवाई माधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 04 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी, 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED