सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु उज्जैन स्टेशन पर किया जा रहा है यार्ड रिमॉडलिंग कार्य, कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेंगी।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के उज्जैन स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण दिनांक 11.10.2025 से 15.10.2025 तक नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:-

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 04715, बीकानेर-साई नगर शिर्डी स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 11.10.2025 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग कोटा-सांगरिया-गुना-बीना-निशातपुरा-भोपाल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मार्ग में उज्जैन-नागदा-शामगढ़ रामगंज मंडी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 20844, भगत की कोठी (जोधपुर)-बिलासपुर रेलसेवा जो दिनांक 11.10.2025 को भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग कोटा-सोगरिया-गुना-बीना-निशातपुरा-भोपाल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मार्ग में उज्जैन, नागदा, चौमहला, विक्रमगढ़ आलोट, शामगढ़, रामगंज मंडी, सुवासरा, बेरछा, सुजालपुर, सीहोर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 20846, बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा जो दिनांक 12.10.2025 व 14.10.2025 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग कोटा-सोगरिया-गुना-बीना-निशातपुरा-भोपाल होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा मार्ग में उज्जैन, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, सुवासरा, शामगढ़, भवानी मंडी, बेरछा, सुजालपुर, सीहोर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  4. गाड़ी संख्या 04716, साईनगर शिर्डी-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 12.10.2025 को साईनगर शिर्डी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भोपाल-निशातपुरा-बीना-गुना-सोगरिया-कोटा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  5. गाड़ी संख्या 20843, बिलासपुर-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा जो दिनांक 13.10.2025 व 14.10.2025 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भोपाल-निशातपुरा-बीना-गुना-सोगरिया-कोटा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा उज्जैन, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, सुवासरा, शामगढ़, भवानी मंडी, बेरछा, सुजालपुर, सीहोर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  6. गाड़ी संख्या 20845, बिलासपुर-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 11.10.2025 को बिलासपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग भोपाल-निशातपुरा-बीना-गुना-सोगरिया-कोटा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा उज्जैन, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, चौमहला, सुवासरा, शामगढ़, भवानी मंडी, बेरछा, सुजालपुर, सीहोर स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
  7. गाड़ी संख्या 17606, भगत की कोठी (जोधपुर)-काचीगुड़ा रेलसेवा जो दिनांक 10.10.2025 से 14.10.2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, यह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग रतलाम-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज-लक्ष्मीबाई नगर-देवास-मक्सी-संत हिरदाराम नगर होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा उज्जैन स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।

नोट: यह रेलसेवा मार्ग में लक्ष्मीबाई नगर व देवास स्टेशनों पर 02-02 मिनट का ठहराव करेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं

  1. गाड़ी संख्या 12720, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13.10.2025 को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी, यह मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 17020, हैदराबाद-हिसार रेलसेवा दिनांक 11.10.2025 को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में 50 मिनट रेगुलेट रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 07020, हैदराबाद-जयपुर रेलसेवा दिनांक 10.10.2025 को हैदराबाद से प्रस्थान करेगी, वह मार्ग में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED