उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा के कारण प्रभावित रेलसेवाओं के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार।

उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी वर्षा से कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं को रद्द / आंशिक रद्द किया गया था। उन रेलसेवाओं के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उपरोक्त कारण से उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेलसेवाओं के रद्दीकरण/आंशिक रद्दीकरण की अवधि में आगामी आदेशों तक विस्तार रहेगा-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी बाड़मेर रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19107, भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस रेलसेवा आगामी आदेशों तक रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

  1. गाड़ी संख्या 19027, बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, वह लुधियाना तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा लुधियाना - जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 19028, जम्मूतवी बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर लुधियाना से ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-लुधियाना के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 19415, साबरमती श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, यह अमृतसर तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा अमृतसर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 19416, श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा साबरमती रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा के स्थान पर अमृतसर से ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  5. गाड़ी संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह पठानकोट तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा पठानकोट - जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  6. गाड़ी संख्या 14804, जम्मूतवी भगत की कोठी रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर पठानकोट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-पठानकोट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  7. गाड़ी संख्या 19223, साबरमती जम्मूतवी रेलसेवा जो आगामी आदेशों तक साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  8. गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी साबरमती रेलसेवा आगामी आदेशों तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा जम्मूतवी-फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED