उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सनेहवाल-अमृतसर रेलखण्ड पर जालंधर-चिहेरू स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या एस-70 पर तकनीकी कार्य के लिए दिनांक 14.10.2025 को ब्लॉक लिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार इस कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित गाड़ी संख्या 19612, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा जो दिनांक 14.10.2025 को अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग जालंधर सिटी, कपूरथला, लोहियां खास, फिरोजपुर होकर संचालित होगी एवं मार्ग परिवर्तन के कारण फगवाडा, लुधियाना, जगराओं, मोगा व तलवंडी स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NWR

.jpg)