रेलवे द्वारा गोरखपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19409/19410, साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में साबरमती से दिनांक 26.02.2026 तक एवं गोरखपुर से दिनांक 28.02.2026 तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।
यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NWR

.jpg)