मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु मदार (अजमेर)-दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19623, मदार (अजमेर)-दरभंगा साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 03.10.2025 से मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 21:25 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23:00 बजे आगमन व 23:10 बजे प्रस्थान कर रविवार को 00:45 बजे दरभंगा पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19624, दरभंगा-मदार (अजमेर) साप्ताहिक नई अमृत भारत एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 05.10.2025 से दरभंगा से प्रत्येक रविवार को 04:15 बजे रवाना होकर सोमवार को जयपुर स्टेशन पर 10:25 बजे आगमन व 10:35 बजे प्रस्थान कर 13:20 बजे मदार पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर महुवा रोड, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोमती नगर, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, सिसवा बाजार, बगहा, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड व कमतौल स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 08 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED